बड़े ही नहीं बच्चों की स्किन को भी सूट करेंगे ये Fack Mask बच्चों की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। ऐसे में स्किन केयर का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं गर्मियों के मौसम में बड़ों के साथ बच्चों को भी ड्राई स्किन, पिंपल्स आदि की समस्याएं होेने लगती है। ऐसे में आप उन्हें घर पर नेचुरल चीजों से तैयार कुछ फेसपैक लगा सकती है। इससे उनकी स्किन को गहराई से नमी व पोषण मिलेगा। साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा। तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए होममेड फेस मास्क... - एवोकाडो फेस मास्क फायदा - दही व खीरा फेस मास्क फायदा - शहद व केला फेस मास्क इसके लिए एक कटोरी में 2 छोटे चम्मच एवोकाडो ऑयल, 1-1 छोटा चम्मच विटामिन ई तेल और शहद मिलाएं। अब इसे बच्चे के चेहरे पर लगाकर 15-20 तक रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इसमें मौजूद विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, बीटा-कैरोटीन, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण स्किन को गहराई से पोषित करेंगे। त्वचा में नमी बरकरार रहने के साथ ग्लोइंग व मुलायम नजर आएंगी। साथ ह...